चार मवेशी सहित दो पशु तस्कर गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 3 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया पुलिस ने रविवार की तड़के चेकिंग अभियान के दौरान वध के लिए पैदल हांककर ले जाए जा रहे चार मवेशी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डेहरीकलां-टेकारी-इलिया मार्ग पर स्थित इलिया गांव के पश्चिम घेराबंदी कर दो लोगों को चार मवेशी सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत पतेरी-बिजुलिया गांव निवासी रणजीत राम तथा इलिया थाना क्षेत्र निवासी घनश्याम पासवान के रूप में हुई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.