गिरडीह, फरवरी 12 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी-गिरिडीह पथ पर डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा मध्य विद्यालय के समीप बुधवार की सुबह चार मवेशी लदे एक स्कॉर्पियो लावारिश हालत में पायी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब्त स्कॉर्पियो का गेट खोला तो उसमें एक गाय व एक बैल मृत एवं दो गाय जिंदा मिले। पुलिस स्कॉर्पियो सहित बरामद मवेशियों को जब्त कर थाना ले गयी। बाद में पुलिस ने मवेशी चिकित्सक से मृत मवेशियों के पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया, जबकि दो जिंदा मवेशियों को गोशाला को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने स्कॉर्पियो नंबर जे एच 05 टी-2613 के मालिक सहित अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि उक्त काली रंग की स्कॉर्पियो मंगलवार देर रात से ही वहां खड़ी थी। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण स्...