गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के 21 वार्डों में बनाए गए 42 मतदान केंद्रों में चार को बदल दिया गया है। उनकी जगह पर नए मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर अगले 23 फरवरी को मतदान होगा। प्रशासन ने उक्त मतदान केंद्र अपरिहार्य कारणों से परिवर्तित किया है। उक्त आशय का आदेश जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी किए हैं। बदले गए मतदान केंद्रों में वार्ड चार के मतदान केंद्र संख्या एक आरकेवीएस संस्थान पश्चिमी भाग को बदलकर बीएल एकेडमी शिव मंदिर रोड सोनपुरवा पश्चिमी भाग कर दिया गया है। वहीं उसी वार्ड के मतदान केंद्र संख्या दो आरके वीएस संस्थान पूर्वी भाग को बदलकर बीएल एकेडमी शिव मंदिर रोड सोनपुरवा पूर्वी भाग कर दिया गया है। उसके अलावा वार्ड छह के मतदान केंद्र संख्या एक आरके पब्लिक स्कूल पूर्वी भाग को बदलकर सामुदा...