मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जिले के अहरौरा क्षेत्र के भगौतीदेई क्रशर प्लांट पर शनिवार हो हुए हादसे में चार मजदूरों की मौत के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर पांच नामजद समेत अज्ञात पर अहरौरा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने मधुसूदन सिंह, मनोज यादव, शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल और आनंद पटेल के नाम मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही कुछ अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने जांच प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। यह भी पढ़ें- हादसे के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस-अहरौरा यह भी पढ़ें- मिर्जापुर- क्रशर प्लांट में डग ढहा, चार मजदूरों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...