गोरखपुर, फरवरी 9 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के रामपुर गड़री गांव में एक ही रात बंद पड़े चार घरों में चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने अलग-अलग जगह रह रहे गृहस्वामियों के बंद मकानों को निशाना बनाया। 8 फरवरी की रात गांव निवासी संतोष दुबे के मकान का ताला तोड़कर चोर करीब 85 हजार रुपये नकद व जेवरात उठा ले गए। संतोष दुबे परिवार के साथ गोरखपुर शादी में गए थे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उसी रात गांव के शिक्षक दयानाथ दुबे के घर में भी चोरी हुई। वे अपने बीमार बेटे को देखने गुजरात गए हुए हैं। इसके अलावा कैलाश दुबे के घर में भी चोरी की गई, जो उस समय मुंबई में थे। सोमवार को वाराणसी में रह रहे सोनू दुबे के बंद मकान में भी चोरी की पुष्टि हुई। सूचना मिलने पर उन्होंने रिश्तेदार को घर भेजा, जहां ताला टूटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.