गुड़गांव, मई 10 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। मिलेनियम सिटी की 19 कॉलोनियों में स्टिल्ट के साथ निर्मित चार मंजिल के 1137 मकानों में नक्शे का उल्लंघन हुआ है। इनमें से 968 मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब तक 18 मकानों को सील किया जा चुका है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की तरफ से इस सिलसिले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। इस रिपोर्ट के मुताबिक डीएलएफ फेज-एक में 169, डीएलएफ फेज-दो में 453, डीएलएफ फेज-तीन में 188, डीएलएफ फेज-चार में 61, डीएलएफ फेज-पांच में 53, ग्रीनवुड सिटी में दो, मेफिल्ड गार्डन में दो, नरवाना कंट्री में दो, पालम विहार में 12, रोजवुड सिटी में दो, साउथ सिटी दो में दो, सनसिटी कॉलोनी में एक, सुशांत लोक-एक में 24, सुशांत लोक-दो में 122, सुशांत लोक-तीन में 37, उप्पल साउथ एंड में दो, वाट...