देहरादून, सितम्बर 7 -- देहरादून। उत्तराखंड भोजनमाता कामगार यूनियन ने चार भोजनमाताओं को निकाले जाने के विरोध में रोष जताया। सोमवार को यूनियन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल और जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में कहा कि पिछले साल से अभीतक चार भोजनमाताओं को उनके प्रधानाचार्यों ने बिना अनुमति के सेवा से निकाल दिया गया है। यूनियन की प्रांतीय महामंत्री मोनिका ने बताया कि सिटी बोर्ड प्राथमिक विद्यालय करनपुर से नीलम शर्मा को 24 नवंबर 2025, लक्ष्मण भारतीय इंटर कॉलेज की कमला देवी व वंदना को एक जुलाई और ननूरखेड़ा प्राथमिक विद्यालय की राजो देवी को पांच सितंबर को बिना नोटिस दिए अवैधानिक रूप से निकाल दिया गया है। कहा कि सेवा समाप्त करने का अधिकार केवल उपशिक्षा अधिकारी को है। यूनियन ने चेताया है कि भोजनमा...