फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट तरुण कुमार सिंह ने चार भाइयों समेत पांच लोगों को एक एक वर्ष की परिवीक्षाा पर रिहाई के आदेश दिये हैं। परिवीक्षा अवधि में सभी शांति व्यवस्था बनाये रखेंगे और किसी अपराध में सम्मिलित नही होंगे। दोषी इस आशय की अंडर टेकिंग भी तीस दिन के अंदर जिला परिवीक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जहानगंज थाना क्षेत्र के जहानगंज खेड़ा निवासी सुनीता देवी ने अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था कि 30 जून 2016 को शाम को अपने मकान के बरामदा बनवाने के लिए निहास खुदवा रही थी । इसी बीच पड़ोसी रफी मोहम्मद, शरीफ, लतीफ, नईम (सगे भाई) और मौला वक्श ने निहास खोदने से मना किया । इस दौरान दलित सुनीता को जातिसूचक गालियां दी गयीं। विरोध किया गया तो यह लोग मारने को दौडे़। सभी लोग घर कें अंदर ...