सीतामढ़ी, जून 19 -- ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। समाहरणालय सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी रिची पांडेय ने की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक की प्रमुख बातें समीक्षा के दौरान कई स्वास्थ्य मानकों पर अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने परसौनी, परिहार, बथनाहा एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों तथा संबंधित प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों का वेतन स्थगित करने और उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता सुधारने के उपाय बैठक में प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, नियमित टीकाकरण, प्...