फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। जिले में स्थित हजारों तालाबों में सैकड़ों अपना अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गए है। संरक्षण की शुरु हुई कवायदों के बाद भी दम नहीं भर पाई है। इसी के तहत जिले के चार तालाबों को लघु सिंचाई विभाग द्वारा जीर्णोद्धार कराया जाना है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही काम की शुरुआत हो जाएगी। जिले में लघु सिंचाई विभाग के तकरीबन एक हजार से अधिक तालाब है। अधिकांश पानी के अभाव में मैदान की तरह सपाट या फिर जंगल में तब्दील हो चुके है। ऐसे में तालाबों को संरक्षित और उन्हे पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष में चार तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाना है। जिसके तहत ऐरायां के सुल्तानपुर घोष स्थित घोषनागन, मलवां के डीघ में स्थित कुण्डवीर, हसवां के सातो धरमपुर स्थित मलदहा तथा अमौली के बुढ़ंदा स्थित बुढ़ंदा तालाब क...