चार बीघा जमीन के लिए पिता को उतारा मौत के घाट
कन्नौज, जून 8 -- सकरावा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुर में सिर्फ चार बीघा जमीन को लेकर एक बुजुर्ग की उसके ही बेटे ने टकोरा से काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक के पौत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मृतक के बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। देवपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण बाथम (70) रविवार रात अपने घर के बाहर सो रहे थे। सोमवार सुबह उनके पौत्र रजनीश ने बाहर निकलकर देखा तो बाबा का शव खून से लथपथ पड़ा था। यह दृश्य देखकर वह चीख पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मलिक, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.