औरैया, जुलाई 15 -- औरैया, संवाददाता।लखीमपुर खीरी निवासी और शहर के निजी रामऔतार अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डॉ. सौरभ बाजपेई ने बुधवार को यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और अन्य संबंधित एजेंसियों ने सर्च अभियान शुरू कर दिया। घटना से पहले चिकित्सक करीब चार बार फेसबुक लाइव आए। लाइव वीडियो में उन्होंने अपने साथ मारपीट होने, पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने और यमुना में छलांग लगाने की बात कही। हालांकि, दैनिक हिन्दुस्तान वायरल वीडियो में किए गए दावों और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार डॉ. सौरभ बाजपेई करीब तीन वर्षों से औरैया शहर के निजी रामऔतार अस्पताल में चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। फेसबुक लाइव के अनुसार कुछ दिन पहले अस्पताल के एक कर्मचारी से उनका विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाय...