गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। छज्जे की ग्रिल में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक ग्रिल से ही लटक गया। किसी तरह नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। युवक चार बहनों का इकलौता भाई और परिवार का एकमात्र कमाने वाला था।मूलरूप से बिहार निवासी चंदन कुमार जयप्रकाश नगर की गली नंबर-आठ स्थित राकेश के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहते थे। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, चार बहनें और पत्नी हैं। चंदन पत्थर लगाने का काम करते थे और उन्हीं की आय से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। बताया जा रहा है कि उनकी दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी और वह परिवार की जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे। प्रत्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.