बागपत, अप्रैल 12 -- बड़ौत। सीओ बड़ौत के नेतृत्व में दिल्ली बस स्टैंड पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना परमिट और नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रही चार बसों को सीज कर 40 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने की बानगी देखिए कि रोजाना अकेले बड़ौत के एक चौराहे पर ही 100 से ज्यादा चालान हो जाते हैं, इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ता। दुपहिया वाहन चालकों की तो छोड़िए, बस चालक भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इसका उदाहरण गत देरशाम देखने को मिला। सीओ बड़ौत अंशु जैन के नेतृत्व में दिल्ली बस स्टैंड पर चलाये गए विशेष चेकिंग अभियान में चार बसों को सीज किया गया। एक तो मुजफ्फरनगर डिपो की रोडवेज बस ही लिखकर सड़कों पर दौड़ रही थी, इस बस पर एक दर्जन से अधिक चालान पहले से ही थे। बिना परमिट डग्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.