देवरिया, फरवरी 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरहज में महिला से आभूषण व नकदी की छिनने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छिनैती की रकम व आभूषण भी पुलिस ने बरामद कर लिया। बदमाशों ने गोरखपुर जनपद में दो घटनाओं को अंजाम देने की भी बात कबूल की। पुलिस ने चारो को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बरहज के लवरछी के रहने वाले विश्वजीत गौतम की मां 11 फरवरी को बरहज स्थित सेंट्रल बैंक से रुपया निकालकर घर आ रही थीं। अभी वह कुछ ही दूरी चली थी, इस बीच बाइक सवार चार बदमाशों ने छह हजार रुपये नकद, कान का टप्स, मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। इस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी बरहज पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि बदमाश बालू छापर रेलवे क्रासिंग के पास हैं। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस बालू ...