लखनऊ, मार्च 22 -- काकोरी, संवाददाता।काकोरी इलाके में बुधवार रात मौंदा पेट्रोल पंप के पास कुशमौरा मोड़ पर एक घंटे में दो लूट की वारदात हुई। दोनों में बाइक, नकदी और मोबाइल लूटा था। वारदात के बाद बदमाशों ने जश्न मनाने के लिए एक ठेके पर पहुंचकर शराब पी। यहीं वह सीसी फुटेज में कैद हुए। घटना के खुलासे में लगी डीसीपी पश्चिम की टीम ने सीसी फुटेज के कैद बदमाशों की फोटो पुलिस की यक्ष एप पर अपलोड की। एक बदमाश ट्रेस हो गया। पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर 48 घंटे के अंदर बदमाशों को धर दबोचा।पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में काकोरी के दुर्गागंज का रहने वाला अजय और कस्बा निवासी उसका साथी दीपांशु उर्फ लक्की राजपूत है। दोनों ने बुधवार रात एक घंटे में दो वारदातें की थी। कुशमौरा मोड़ पर रहीमाबाद निवासी सुमित तिवारी ...