नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस टिप्पणी पर भड़क गए हैं, जिसमें उन्होंने AAP को भाजपा की बी-टीम बताया था। खरगे ने यह बयान पंजाब में चुनाव प्रचार करते हुए कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए दिया था। जिसके बाद इस आरोप से तिलमिलाए संजय सिंह ने खरगे के आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया, साथ ही पार्टी को जवाब देते हुए बताया कि कांग्रेस और उसके विधायकों ने कब-कब अलग-अलग राज्यों में बीजेपी की सरकारें बनवाने में मदद की। कांग्रेस को जवाब देने के लिए बनाए अपने वीडियो को गुरुवार को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए संजय सिंह ने लिखा, 'पूरब से लेकर पश्चिम तक उत्तर से लेकर दक्षिण तक पूरे देश में कांग्रेस ने BJP की सरकार बनवाने का अपराध किया। देखिए पूर...