नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में ठेके पर नर्सों की नियुक्ति के खिलाफ ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के नेतृत्व में नर्सिंग कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन एलएचएमसी के सुचेता कृपलानी, कलावती सरन बाल चिकित्सालय, आरएमएल व सफदरजंग इन चार अस्पतालों में सुबह नौ से 11 बजे के बीच दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की। वे ठेके पर नर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया रोकने की मांग पर डटे हुए हैं। फेडरेशन का कहना है कि हड़ताल के मामले पर एलएचएमसी प्रशासन के साथ बातचीत हुई। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सिर्फ एक बार और थोड़े समय के लिए ही ये नियुक्तियां होनी है लेकिन नर्सिंग कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के इस आश्वासन को ठुकरा दिया। यह भी पढ़ें- चार केंद्रीय अस्पतालों में नर्सों ने दो घंटे हड़ताल की फे...