फरीदाबाद, सितम्बर 9 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। पलवल और गुरुग्राम से जुड़ा एक मामला सामने आया है। दो सहेलियां अपने-अपने पतियों और परिवारों से अलग होकर चार बच्चों को साथ लेकर लापता हो गईं। दोनों महिलाओं के पतियों ने दावा किया है कि उनकी पत्नियों के बीच पिछले करीब डेढ़ साल से करीबी संबंध थे और दोनों ने आपस में शादी कर ली है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के अनुसार, पलवल निवासी सन्नी की शादी 2020 में बल्लभगढ़ निवासी मंजू से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। सन्नी के मुताबिक, 21 अगस्त को मंजू दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई। बाद में घर में रखे करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण भी नहीं मिले। इसके बाद उसने मंजू की सहेली रीणा के बारे में जानकारी जुटाई तो उसके भी घर से गायब होने की बात सामने आई। रीणा की शादी 2020 में गु...