चार बच्चों के बाप का साथ काम करने वाली से था अफेयर, प्रेमिका ने दुपट्टे से गला घोंटकर मार डाला
हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 22 -- यूपी के कुशीनगर जिले में चार बच्चों के पिता ने साथ काम करने वाली एक लड़की से अफेयर कर लिया। लेकिन इस अफेयर का अंजाम मौत हुआ। युवती ने अपने प्रेमी की ही हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हाटा नगर में पूर्व विधायक की खाली पड़ी जमीन पर लगे मेले में बुधवार आधी रात के बाद गाजियाबाद की एक युवती ने दुपट्टे से गला घोटकर प्रेमी की हत्या कर दी। गुरुवार सुबह इसकी जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। पुलिस युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। मामूली कहासुनी के बाद दोनों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवती और सिवान, बिहार के रहने वाले मेला संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेवरही क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा के शुक्ल टोला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.