शामली, मार्च 20 -- मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र से लापता युवक ने किशोरी के साथ सहारनपुर के ननौता के एक होटल में जहर का सेवन लिया। गंभीर हालत में दोनों को शामली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों की मौत हो गयी। मृतक शादीशुदा चार बच्चों का बाप और सीमेंट कारोबारी था। जबकि, मृतका किशोरी बड़े भाई की साली बतायी जा रही है। किशोरी के पिता ने मृतक के खिलाफ दो दिन पहले ही बुढ़ाना थाने में नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि जहर का सेवन करने के दौरान दोनों ने बुआ के लड़के को वीडियो कॉल कर बताया। जिला मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थानाक्षेत्र के गांव जौला निवासी 32 वर्षीय अजमल और गांव मंदवाड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोरी ने जिला सहारनपुर के ननौता ​​​​स्थित एक होटल में जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत ...