जमुई, अप्रैल 16 -- जमुई । नगर संवाददाता जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बौथा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चार बच्चों के पिता ने करीब 50 वर्ष की उम्र में दूसरी शादी कर ली। इस मामले में पहली पत्नी ने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट व प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता सरोज देवी, पति गोपाल मोदी, एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी विश्वजीत दयाल को लिखित आवेदन सौंपा। अपने आवेदन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2001 में उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से गोपाल मोदी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से चल रहा था और इस दौरान उनके चार बच्चे भी हुए। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर केस दर्ज महिला का आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले से ही उनके पति और ससुराल पक्ष का व्यवह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.