बागेश्वर, अगस्त 19 -- कपकोट। बदियाकोट क्षेत्र से चार बच्चों की 38 वर्षीय मां के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के अचानक गायब होने से परिजन चिंतित हैं। पति ने कपकोट थाने में तहरीर देकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...