काशीपुर, अप्रैल 30 -- बाजपुर, संवाददाता। कोतवाली परिसर में गुरुवार सुबह उस समय खलबली मच गई, जब चार बच्चों की मां हाथ में पेट्रोल की दो बोतलें लेकर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस के एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर उसका घर उजाड़ दिया और अब शादी से मुकर गया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला से पेट्रोल की बोतलें छीन लीं और उसे समझाकर शांत कराया। पीड़ित महिला के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक अपने प्रभाव में रखा। युवक के कहने पर ही उसने अपने पति से तलाक ले लिया, जिससे उसका परिवार बिखर गया। महिला ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं और अब युवक द्वारा शादी से इनकार करने पर वह पूरी तरह टूट गई है। पीड़िता का कहना है कि उसने इस मामले में पहले भी कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कोई ठोस कार...