मुरादाबाद, दिसम्बर 19 -- छजलैट। क्षेत्र के गांव से एक सप्ताह पूर्व एक महिला अपने ही चचेरे ससुर के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने छजलैट थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। छजलैट के एक गांव निवासी युवक ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके परिवार का चाचा दिनेश उसकी पत्नी को ससुराल डिलारी से लेकर फरार हो गया है। पीड़ित का कहना था कि उसके चार बच्चे है, साथ ही वह जिस युवक के साथ गई है, उसके दो बच्चे हैं। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। शुक्रवार को पीड़ित पति ग्रामीण व बच्चों को साथ लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने विवाहिता की खोजबीन शुरू की, पुलिस के फोन करने के बाद युवक विवाहिता को लेकर देर शाम को थाने पहुंच गया। विवाहिता ने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। देर शाम तक ...