नवादा, मई 9 -- नवादा में एक बंद कमरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना गुरुवार की रात नगर थाना क्षेत्र के चौधरी नगर इलाके की बतायी जाती है। महिला का शव बंद कमरे के भीतर हुक से झूलता हुआ पाया गया। मृतका 30 वर्षीया प्रीति कुमारी उर्फ प्रीति देवी पार नवादा के नीतीश ठाकुर की पत्नी बतायी जाती है।

घटना की जानकारी इस बीच आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर महिला का शव देखा और पुलिस को रात करीब 09 बजे सूचना दी। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और बाद में नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह द्वारा तत्काल घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम मौके पर बुलायी गयी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई सैंपल इकट्ठा किये और घटना की बाबत पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और प्रथम दृष्टा संभावनाओं पर चर्चा की। पुलिस ने मौके प...