जमशेदपुर, अगस्त 14 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की योजनाओं की समीक्षा हुई। इसमें पीवीटीजी परिवारों को खाद्यान्न वितरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, डाकिया योजना, डीएसडी, नमक व मुख्यमंत्री चना दाल वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। 63 डुप्लीकेट लाभुकों को हटाने में प्रगति नहीं होने पर उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के एमओ को इस माह कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया। अगस्त में एनएफएसए व जेएसएफएसएस के करीब चार प्रतिशत लाभुकों को ही खाद्यान्न मिला है। उपायुक्त ने वितरण में तेजी लाने तथा एक सप्ताह में गोदाम से डीलरों तक खाद्यान्न पहुंचाने का निर्देश दिया। नमक-चना दाल समेत सभी खाद्यान्न का किट बनाकर वितरण करने को कहा गया। आयकरदाता लाभुकों के पूरे परिवार का नाम राशन का...