भदोही, मार्च 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीघ ब्लॉक क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी किसान गुलाब सरोज इन दिनों उद्यान और कृषि विभाग में चर्चित हो रहे हैं। उनके खेत में चार फीट छह इंच का लौकी सब्जी तैयार हुआ है। जैसे ही लौकी चार फीट की होने की जानकारी हुई आसपास के किसान फसल को देखने पहुंच रहे हैं। किसान गुलाब ने बताया कि सामान्य तरीके से ही लौकी की खेती किए हैं। लेकिन उचित देखभाल समय पर सिंचाई और जैविक खाद के उपयोग से यह लौकी असामान्य रूप से बढ़ गई है। ग्रामीणों ने इसे देखकर आश्चर्य व्यक्त किया और उनकी मेहनत की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...