लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गुडंबा में टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। रिंग रोड स्थित कल्याणपुर का फर्जी पता दिखाकर चार व्यापारियों ने बोगस फर्में बनाईं और सरकार को कुल 57.65 करोड़ रुपये के राजस्व का चूना लगाया। जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने गुड़ंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त खंड-21 गौरव कुमार राजपूत ने बताया कि बिजनौर के धामपुर निवासी जितेंद्र पाल ने अपनी फर्म का संचालन गुडंबा के कल्याणपुर में दिखाकर विभाग में 20 अप्रैल 2025 को पंजीकरण कराया। दस्तावेजों में कुछ शक हुआ तो उन्होंने जीएसटी पोर्टल पर जांच की। सामने आया कि व्यापारी ने विभिन्न फर्मों का व्यापार दिखाते हुए 36.94 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। निरीक्षण में फर्म का संचालन भी दर्ज ...