कोडरमा, अप्रैल 26 -- कोडरमा। पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में कई पुराने मामलों के अभियुक्त शामिल हैं, जिनकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। वर्ष 2022 के एक मामले में तीनतारा निवासी कृष्ण यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले में बेकोबार निवासी पवन प्रसाद को पकड़ा गया। मारपीट के मामले में लरियाड़ीह निवासी सूरज सिंह तथा लोहासीकर निवासी मोहम्मद मियां को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में पहले से मामले दर्ज थे और वे फरार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- जयनगर पुलिस ने नो वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल यह भी पढ़ें- ज्वालापुर पुलिस ने 4 वारंटियों को दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...