सहरसा, फरवरी 3 -- सहरसा, सहरसा स्टेडियम के बाहरी परिसर में अवस्थित कोसी स्पोर्ट्स अकादमी के प्रांगण में अंडर 11 क्रिकेट खिलाड़ियों का वाश मार्ट कप क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है।सहरसा जिला के चार टीमों को शामिल किया गया है। वाश मार्ट के प्रोपराइटर सह स्पोर्ट्स अकादमी के कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता का संयोजक कुणाल चौधरी और राहुल सिंह को बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...