सहरसा, सितम्बर 30 -- सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पूर्वी और पश्चिमी कोसी तटबंध के महिषी, नवहट्टा, सिमरी बख्तियारपुर और सलखुआ प्रखंड की कई पंचायतों में अचानक कोसी की उछाल से काफी प्रभावित हुई हैं। 26 सितम्बर को कोसी में अचानक 3 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज होने से तटबंध के अंदर काफी फैलाव हुआ। जिसके कारण बड़ी आबादी को कई दिनों तक कई संकटों का सामना करना पड़ा। वैसे हर वर्ष जिले के 4 प्रखंडों में 22 पूर्ण और 11 पंचायतों में आंशिक बाढ़ का प्रक्रोप बना रहता है। विभागीय अनुसार अगस्त तक बाढ़ का खतरा रहता है। जलसंसाधन विभाग के अभियंता के अनुसार 26 सितम्बर के बाद से बैराज से पानी का डिस्चार्ज कम होने लगा है। मंगलवार को 1 .22 लाख मात्र डिस्चार्ज रहा। जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा बढ़ते जलस्तर और लोगों की कठिनाईयों के मद्देनजर मंगलवार ...