भागलपुर, मार्च 12 -- प्रखंड के सात पैक्सों में होने वाली चुनाव को लेकर समीक्षा एवं प्रतीक चिन्ह का आवंटन कार्य पूरा हो गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि पैक्स गनगनियां, जहांगीरा, मसदी एवं भवनाथपुर के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। पैक्स धांधी बेलारी एवं श्रीरामपुर में अध्यक्ष का चुनाव होना है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। पैक्स उधाडीह का चुनाव कौरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...