सीवान, फरवरी 28 -- सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव की सरगर्मी जोड़ों पर है। प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्सो के लिए के लिए आगामी मार्च में चुनाव कराए जाने हैं। जिनमें बघौना, कचनार, भागर व नयागांव शामिल है। इन चार पैक्सों के लिए कुल 14 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे. इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बघौना में चार कचनार में दो, भागर में पांच व नयागांव में तीन मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। जिस पर लगभग 8575 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि बघौना में 2287, कचनार में 1184, भागर में 3004 व नयागांव में 2100 मतदाता है। चुनाव की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। चार पैक्सों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 6 व 7 मार्च को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की सवींक्षा 9 और 10 मार्च को होगी। ...