दरभंगा, मार्च 13 -- मनीगाछी । प्रखंड के सात पैक्सों मे होने वाले चुनाव मे से चार पैक्सों में अध्यक्ष एवं सदस्यो का निर्विरोध चुनाव हो गया। अध्यक्ष पद के निर्विरोध चुने जाने वाले में बलौर पैक्स से प्रवीण कुमार झा , जगदीश पुर से महाजन सहनी, राघोपुर पश्चिमी से अखिलेश कुमार माली एवं बघांत से विमल यादव शामिल हैं। बाजितपुर पैक्स के लिए किसी उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने से यहां चुनाव के लिए अलग से अधिसूचना जारी होगी। गोपालपुर भंडारिसम, तथा राघोपुर पूर्वी के लिए आगामी 18 मार्च को चुनाव कराए जाऐंगे। उक्त जानकारी बीडीओ दुनिया लाल यादव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...