अररिया, मार्च 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा प्रखंड के चार पैक्स डुमरिया, हरिरा, पहुंसी व जागीर परासी के अध्यक्ष सहित कई कार्रकारणी के सदस्यों का चुनाव बुधवार को होना है। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में सपंन्न कराने को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान कर्मी बूथों के लिए रवाना हो गए हैं। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि सभी चार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। चार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्म्ीदवार चुनाव मैदान में है। डुमरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 3, पहंसी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 2, हरिरा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 4 व जागीर परासी पैक्स अध्यक्ष के लिए 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जबकि सदस्य पद के लिए हरिरा पैक्स में सभी और पहुंसी में सिर्फ सामान्य जाति व अति पिछड़ा पुरुष का चुनाव होना है। वहीं ...