अररिया, मार्च 18 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के चार पैक्स डुमरिया, हरिरा, पहुंसी व जागीर परासी में बुधवार को मतदान होगा। इसके लिए सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि डुमरिया पैक्स के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरिया को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसमें तीन मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। हरिरा में प्लस टू उच्च विद्यालय हरिरा को मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसमें तीन केन्द्र बनाया गये हैं। जागीर परासी में मनरेगा भवन में मतदान केन्द्र बनाया गया है। इसमें 5 मतदान केन्द्र है। वहीं पहुंसी में मध्य विद्यालय पहुंसी को मतदान केन्द्र बनया गया है। इसमें तीन मतदान केन्द्र हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...