बेगुसराय, अप्रैल 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के चार पैक्सों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया गहमागहमी के बीच संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भारी भीड़ रही, जिससे पूरे दिन चुनावी माहौल बना रहा। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ राहुल रंजन ने बताया कि नामांकन के दूसरे एवं अंतिम दिन विभिन्न पैक्सों से अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि पहसारा पूर्वी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार ने अपने समर्थकों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं विष्णुपुर पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए संतोष साहु ने पर्चा दाखिल किया। विष्णुपुर पैक्स के कार्यकारिणी सदस्य ...