अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- मुकेश, अल्मोड़ा। नगर में ईंधन की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल के पास और धारानौला स्थित पेट्रोल पम्प पर ईंधन खत्म होने से गुरुवार को भी लोगों को ईंधन के लिए लोगों को भटकना पड़ा। पांडेखोला में ही पेट्रोल मिलने से वाहनों का जमावड़ा लग गया। नगर में माल रोड के शिखर तिराहे और पाण्डेखोला के एक पंप में सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। इस कारण इन पम्पों पर लोगों को ईंधन नहीं मिल पा रहा है। पूरा भार जिला अस्पताल, धारानौला और पाण्डेखोला के दूसरे पंप पर आया हुआ है। इस कारण लोगों को ईंधन की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- माल रोड में ईंधन खत्म, पांडेखोला में लगा वाहनों का जमावड़ा यह भी पढ़ें- बांका: अमरपुर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से पेट्रोल-डीजल की किल्लत? संजय सेतु पर ...