चार पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल। मुक्तेश्वर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को चार पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में थाना मुक्तेश्वर पुलिस ने गहना मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी गुनियालेख, धारी, मुक्तेश्वर निवासी विमल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना मुक्तेश्वर में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.