कन्नौज, फरवरी 4 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें चार प्रत्याशी पूर्व में अध्यक्ष रह चुके हैं। ऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। वहीं महासचिव पद पर भी पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के वार्षिक चुनाव में प्रत्याशियों ने जनसंपर्क के साथ अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। अध्यक्ष पद के चुनाव में इस बार पांच प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं, जिनमें चार पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह बैस, रामचंद्र मिश्रा व शिवनाथ सिंह यादव के अलावा एक अन्य प्रत्याशी किशुनदत्त वर्मा भी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं महासचिव पद के लिए पूर्व में महासचिव रह चुके पंकज मिश्रा के अलावा अजीतप्रता...