लखनऊ, मार्च 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने शुक्रवार को चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। प्रदीप कुमार सिंह-दो एसडीएम झांसी से एसडीएम गोंडा बनाए गए हैं।सुरेंद्र कुमार एडीएम (न्यायिक) मथुरा से अपर आयुक्त कानपुर मंडल, वेद प्रिय आर्य एसडीएम जालौन से एडीएम (न्यायिक) मथुरा और गुलाब सिंह विशेष कार्याधिकारी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण झांसी से एडीएम (न्यायिक) कुशीनगर बनाए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...