चार पीडीएस दुकान सील, अनाज गबन का आरोप
गिरडीह, अगस्त 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीएसओ तेज कुमार हस्सा ने गजकुंडा गांडेय के चार पीडीएस दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को निरीक्षण में उन्होंने इन चारों दुकानों को सील कर दिया। इन पीडीएस दुकानों में गरीबों का अनाज न तो कार्डधारियों में वितरण किया गया था और न दुकान के स्टॉक में पाया गया। डीएसओ ने कहा कि वर्मा स्वयं सहायता समूह, महिला एसएचजी सरोन, उपेन्द्र कुमार चौधरी और सईद अंसारी की पीडीएस दुकानों को सील किया गया है। महिला एसएचजी सरोन नामक दुकान में अनाज कम पाया गया, वहीं रविवार को निरीक्षण में अन्य तीनों पीडीएस की दुकानें बंद मिली। जिसके बाद डीसी के निर्देश पर सील करने की कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि तीनों दुकानों में अगस्त माह का अनाज आवंटित किया गया है, वह गायब है। मौके पर से तीनों डीलर भी गायब मिले। इनकी दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.