कौशाम्बी, मार्च 3 -- जिले के ब्लॉक स्तरीय चार व आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार से इमरजेंसी सेवा शुरू हो गई है। होली पर्व के मद्देनजर गुरुवार की रात तक यह सेवा जारी रहेगी। इस दौरान घायलों, आंख में परेशानी समेत सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। होली पर्व के दौरान शराब के नशे में हादसों के साथ-साथ खान-पान व रंग आदि पड़ने से लोग अक्सर बीमार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को चिकित्सकों की जरूरत होती है। पर्व के दौरान अधिकतर अस्पतालों के चिकित्सक व कर्मचारी भी छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने इमरजेंसी सेवा शुरू कर दिया है। सीएमओ की माने तो जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व चार ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक...