पूर्णिया, फरवरी 26 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत अलग अलग जगहों पर से शराब के नशे में हो हंगामा करते हुए चार नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति काझा पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित हनुमान नगर टोला निवासी राजेश साह का 20 वर्षीय पुत्र शोनू कुमार, राजो साह का 22 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार, गणेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 4 स्थित घरारी गाँव निवासी विजेंद्र साह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार साह और परोरा पंचायत के परोरा गाँव निवासी रविन्द्रर ठाकुर का 38 वर्षीय पुत्र संतोष ठाकुर है। उन्होंने बताया कि सभी नशेड़ी युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच करवाया गया है। जहाँ अत्यधिक शराब सेवन की पुष्टि हुई है। बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बुधवार ...