सहरसा, फरवरी 3 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने चार पहिया वाहन से क्षेत्र में खपाने के लिए ले जाई जा रही भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद करते हुए चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 1073 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। मामले को लेकर बनमा ईटहरी थाना परिसर में एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ईटहरी पंचायत के परसाहा गांव से सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र की ओर चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई मो. हसीन अहमद खान, ...