रांची, दिसम्बर 22 -- रांची। धुर्वा सेक्टर टू के रहने वाले राजीव कुमार को चार पहिया वाहन सवार ने धक्का मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घटना 20 दिसंबर की है। इस संबंध में चंदा कुमारी ने राहुल राज के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। चंदा कुमारी ने पुलिस को बताया कि 20 दिसंबर को उनके पति कार्यालय से घर लौट रहे थे। केंद्रीय विद्यालय के पास एक चार पहिया वाहन ने उनके पति को धक्का मारते हुए भाग निकला। इस घटना में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.