गंगापार, अगस्त 13 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। प्रयागराज-रीवा हाईवे पर गुरुवार सुबह बरेठिया गांव के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधिवक्ता की मौत हो गई। हादसे के बाद चार पहिया वाहन डिवाइडर से टकरा गया। वाहन में सवार दो महिलाओं और तीन पुरुषों समेत पांच लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।करछना थाना क्षेत्र के मुगारी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक के बड़े बेटे 30 वर्षीय पंकज झा जिला कचहरी में अधिवक्ता थे। बुधवार को वह शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कपड़ौरा गांव स्थित बहन के घर गए थे। गुरुवार सुबह बाइक से घर लौट रहे थे। करीब आठ बजे बरेठिया गांव के समीप पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने ओवरटेक करते समय बाइक को बचाने के प्रयास में अधिवक्ता की बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन ...