भदोही, मई 14 -- औराई। थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार के पास बुधवार को चार पहिया वाहन की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के ही माधोसिंह निवासी 30 वर्षीय दानिश और 27 वर्षीय राजा बाइक पर सवार होकर दोनों बकरा खरीदने कहीं जा रहे थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही चार पहिया वाहन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए। घायलों को सीएचसी औराई में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...