जौनपुर, मार्च 10 -- मछलीशहर (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली के परसूपुर गांव के निकट चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। खाखोपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रवि कन्नौजिया, 18 वर्षीय सूरज और 22 वर्षीय सोनू गौतम एक ही बाइक से सोमवार देर शाम निजी कार्य से मछलीशहर कस्बे में आए थे। देर रात होने पर तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। अभी वे लोग जौनपुर रायबरेली हाईवे पर उक्त गांव के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें तीनों को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद अगल बगल के लोगों ने कोतवाली में सूचना देते हुए एंबुलेंस से सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने सूरज और रवि की हालत ग...